स्कूल से घर जा रहे बच्चे तथा सवारी से भरी टैंपो को कैंटर ने मारी टक्कर।
हादसे में पाच बच्चे और दो महिला घायल।
दिनेशपुर।निकटवर्ती आनंदखेड़ा गांव के पास बेकाबू कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मार दी।जिससे उसमे सवार स्कूल के बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। सभी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कई गंभीर रूप से घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया।जबकि मौके पर पहुंची थाना पुलिस कंटेनर चालक को अपने साथ ले आयी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सांय दिनेशपुर से ऑटो रुद्रपुर की ओर जा रहा था।ऑटो जैसे ही निकटवर्ती आनंदखेड़ा शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आरे रहे बेकाबू कंटेनर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया।ऑटो में सवार अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्र आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी अंकुर ,आयुष , अंशिका माझी , उत्सव मिस्त्री ,गुरवीर सिंह , सहित सवार सुचित्रा (35) राधा मंडल (50) बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को दिनेशपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।उधर सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया।आसपास के लोगों के अनुसार केंटर चालक नशे की हालत में कैंटर चला रहा था जिस कारण टक्कर हो गयी।


