बसंतीपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 6 फुट कांस्य प्रतिमा की हुई स्थापना
दिनेशपुर । रुद्रपुर विधयक शिव अरोरा द्वारा पर्यटन विभाग से स्वीकृत आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 6 फुट ऊंची कांस्य की प्रतिमा को बसंतीपुर गांव में स्थापित किया गया । इस दौरान तमाम लोगों सहित विधायक भी मौजूद रहे ।
बताते चलें नगर के निकटवर्ती गांव बसंतीपुर में प्रत्येक वर्ष आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी के तहत गांव के परिसर में नेताजी की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित है । ग्रामीणों की मांग पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पर्यटन विभाग से कांस्य की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रयास किया । इसी के तहत रविवार को 6 फुट ऊंची और 7 कुंतल वजनी कांस्य प्रतिमा को परिसर में स्थापित करने का कार्य किया गया । इस मौके पर ग्रामीणों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे । इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने कहा नेताजी की मूर्ति स्थापित करते हुए आत्मा से आनंद की अनुभूति हो रही है। मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नारंग , गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर , मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास , राजेश बजाज , रामकुमार , राजेन्द्र सैनी ,अजितेश पाइक , देवास कुमार , अंकुर विश्वास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।


