किड्स पैराडाइज स्कूल से पास आउट एक बच्चे का एनडीए में हुआ चयन।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर । क्षेत्र के प्रतिष्ठित किड्स पैराडाइस स्कूल के छात्र का एनडीए में चयन होने पर स्कूल स्टाफ ने छात्र को सम्मानित कर उज्वल भविष्य की कामना की । इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली संस्था के उप प्रधानाचार्य ने स्कूल पहुंचकर अन्य छात्र छात्राओं को संबोधित कर पढ़ लिख कर देश की सेवा का आह्वान किया ।
नगर के निकटवर्ती दुर्गापुर स्तिथ किड्स पैराडाइस स्कूल से 2024 में 12 वीं पास खटोला गांव निवासी ध्रुव सिंह राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह राणा का एनडीए में चयन होने पर स्कूल में खुशी का माहौल बन गया । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जी पी होता व प्रबंधक सतिंदर सिंह मान की मौजूदगी में चयनित छात्र को बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर देहरादून से आये सेंचुरियन डिफेंस अकेडमी के अभिषेक वशिष्ठ ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने के बारे में बताया । उन्होंने देश की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए छात्र छात्राओं से देश की सेवा करने का आह्वान किया । इस दौरान छात्र के पिता राजेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे । चयनित छात्र ने बताया उनके पिता जो देश की सेवा में हैं उनसे प्रेरणा लेकर आर्मी में अधिकारी बन देश की सेवा का निर्णय लिया ।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *