उत्तरकाशी के भटवाड़ी के गांव पाही में एक बुजुर्ग महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया।

खबरें शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में आए दिन गुलदार, बाघ, भालू, हाथी आदि जानवरों के हमले हो रहे हैं. जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं. जबकि, कुछ लोग जान भी गंवा चुके हैं. ताजा हमला भटवाड़ी ब्लॉक के पाही गांव में हुआ है. जहां भालू ने बुजुर्ग महिला को हमला कर घायल कर दिया. घायल बुजुर्ग महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

उत्तरकाशी जिले में दो महीने के भीतर भालू का 13 वां हमलाः बता दें कि उत्तरकाशी जिले में भालू के हमले की यह 13वीं घटना है. जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है. जानकारी के मुताबिक, भटवाड़ी विकासखंड

के पाही गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रुक्मणी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह हर दिन की तरह दोपहर करीब 3 बजे गांव के पास बनी छानी में अपने मवेशियों को पानी-चारा देने जा रही थी. तभी वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक रुक्मणी देव पर हमला कर दिया.

बमुश्किल बची महिला की जानः भालू के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया. महिला के चेहरे और सिर पर गहरे घाव हुए हैं. वहीं, महिला को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है.


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *