दिनेशपुर। एक बार फिर दिनेशपुर में सड़क हादसा। एक कार ने बाइक में सवार तीन लोगों को कुचलते हुए हुआ फरार। तीन में से दो की हालत बहुत ज्यादा गंभीर। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर सांय जगदीशपुर निवासी सुरंजन विश्वास , मंगेतर कालीनगर निवासी नेहा हालदार और श्रीरामपुर निवासी देव सरकार मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिनेशपुर की ओर आ रहे थे।इस दौरान गदरपुर मटकोटा मार्ग नेताजी नगर के पास रुद्रपुर की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक्सयूबी DL 12CA1733 नंबर की कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी । जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । आस पड़ोस के लोगों ने सभी को निजी अस्पताल पहुँचाया जहां तीनों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि सुरंजन और उसके मंगेतर नेहा दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। जब आसपास के लोगों ने कार का पीछा किया तो कार चालक ने कार को जयनगर नंबर चार में अशोक लीलैंड की यार्ड में छोड़ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।


