दिनेशपुर थाने में तैनात ए एस आई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, जिले के एसएसपी अजय गणपति ने किया ए एस आई को निलंबित।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बिजली चोरी के मुकदमे को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस विभाग के एक एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के श्रीरामपुर निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर विजिलेंस हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना कर रहे एएसआई अनवर अहमद द्वारा केस को खत्म करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत 24 फरवरी को आरोपी एएसआई को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर में तैनात था और लंबे समय से विवेचना के नाम पर शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहा था। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन — उ०नि० ना०पु० अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बितविद्युत अधिनियम से संबंधित एक अभियोग में अभियुक्त से पैसों की मांग किये जाने का आरोप संबंधित उपनिरीक्षक पर लगा।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बन कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच प्रचलित है।एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *