उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 लाख की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर ‘सुक्खा’ गिरफ्तार
नशे के खिलाफ अभियान में थाना नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार कुख्यात नशा तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी पचपेड़ा भट्टा, को 120.10 ग्राम स्मैक, अवैध तमंचा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 36 लाख रुपये से अधिक है।
घटना रुद्रपुर हाईवे स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के पास हुई, जहां पुलिस वाहन देखकर आरोपी झाड़ियों में भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
सुक्खा NDPS और आर्म्स एक्ट के कई मामलों—FIR 160/24, 22/25, 31/25, 125/25, 113/25, 209/25—में वांछित था और पंजाब में छिपकर रह रहा था।


