भाजपा नेता मदन जोशी ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने भेजा जेल
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विगत 23 अक्टूबर 2025 को छोई में हुई घटना के मुख्य आरोपी भाजपा नेता मदन जोशी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
प्रेस को जारी बयान में रामनगर पुलिस ने बताया कि दिनांक 23.10.2025 को छोई में मुख्य अभियुक्त मदन मोहन जोशी द्वारा भीड़ को उत्तेजित कर एक घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। एक डीप फ्रिजर पिकअप में वैध कागजात (लाइसेन्स शुदा) में लाए जा रहे पशु मांस को गाय का मांस की अफवाह उड़ाकर भीड़ को गुमराह व उत्तेजित कर दिया गया।


