देहरादून में 2 कश्मीरी युवकों के साथ बर्बरता ।

खबरें शेयर करें

देहरादून में 2 कश्मीरी युवकों के साथ बर्बरता

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में दुकान से नमकीन खरीदने गए दो कश्मीरी युवकों—दानिश और उनके साथी पर कुछ लोगों ने बर्बर हमला कर दिया। हमले में नाबालिग युवक का हाथ टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। थाना विकासनगर में संजय यादव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2)/352 के तहत पंजीकृत किया गया है। मुख्य आरोपी संजय यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित युवकों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *