- हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिला अधिकारी के निर्देश पर लालकुआं तथा हल्द्वानी में अभियान चलाया गया जिसके जिसमें मिठाई के चार नमूने लिए गए तथा हल्द्वानी में एक मशहूर कंपनी के काजू कतली में फंगस की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इस बैच नंबर के काजू कतली का नमूना संग्रह किया गया। उक्त सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद एवं औषधि विश्लेषण साल रुद्रपुर भेज दिए गए हैं जिसमें रिपोर्ट आने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी काजू कतली की एक शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उसे पर कार्रवाई करते हुए काजू कतली का नमूना भर गया उसे जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया। आज जनपद आज जनपद में कुल चार नमूने भरे गए तथा 11 निरीक्षण किया गया। उक्त प्रवर्तन टीम में टीम में उपायुक्त कुमाऊं मंडल खाद्य संरक्षण राजेंद्र सिंह कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर उपस्थित रहे। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा एवं उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत पर तुरंत विभाग को सूचित करें एवं उच्च गुणवत्ता खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें।


