मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण।

खबरें शेयर करें

  1. काशीपुर।- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का हवन पूजा कर एवं फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उन्होने कहा कि काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय आज पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकत्राओं को समर्पित किया है, यह गौरव की बात है। उन्होने कहा कि कार्यालय बन जाने से पार्टी का कोई भी कार्यक्रम करने के लिए बहुत सुविधा होगी। उन्होने कहा कि इसी तरह अन्य जनपदों में भी भाजपा जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार नकल विरोधी कानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद, भू-कानून, कालनेमी कानून लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून तोड़ने वालों, नकल, लव, थूक जिहादियो को कतई नही बख्सा जायेगा। उन्होने कहा हाल ही में जनपद हरिद्वार के एक परीक्षा केन्द्र में नकल कराने का प्रकरण सामने आया था। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नकल माफिया को सलाखो के पीछे भेजा गया व एसआईटी जांच करायी, एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद तुरन्त परीक्षा को निरस्त किया गया।

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *