मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ने का मूल बढ़ाने का दिया आश्वासन।

खबरें शेयर करें

आज मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर के गन्ना किसानों ने हमारे तथा पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद जी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹450 प्रति कुंतल करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी संवेदनशीलता दर्शाते हुए किसानों के साथ ज़मीन पर बैठकर आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुलाक़ात के दौरान किसानों द्वारा लाया गया गन्ना स्वयं चूसकर मुख्यमंत्री जी ने उनके परिश्रम, संघर्ष और कृषि परंपरा के प्रति सम्मान भी प्रकट किया। किसानों ने मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक संवाद शैली की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हित में शीघ्र ही उचित एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेगी।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *