मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर देहरादून में रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में पहुंचे।

खबरें शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर देहरादून में रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मत्था टेका और शब्द कीर्तन सुना।  इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि गुरु तेग बहादुर ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सछ्वाव की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट- हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजेंद्र पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित सिख समाज के अनेक लोग भी उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *