राज भवन घेराव के लिए कांग्रेसियों ने की तैयारी, त्रिनाथ विश्वास ने की प्रेस वार्ता

खबरें शेयर करें

राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
दिनेशपुर।कांग्रेस आलाकमान के आह्वान पर 16 तारिख को प्रस्तावित राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने की प्रेस वार्ता। इस दौरान उन्होंने कहा वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कई मुद्दों पर प्रदेश भर के कांग्रेसी राजभवन का घेराव कर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।
शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिनाथ विश्वास के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ग चार की भूमि के लिए बनी नियमावली को वर्तमान सरकार ताक में रखकर जनविरोधी कार्य कर रही है। ऐसे ही अनगिनत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के आला नेतृत्व के आह्वान पर 16 फरवरी को प्रदेश भर से कांग्रेस के लोग देहरादून जुटेंगे। इस दौरान वहां राजभवन का घेराव कर माननीय राज्यपाल महोदय को वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर ज्ञापन देंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग देहरादून कूच करेंगे | उन्होंने क्षेत्रभर के कांग्रेसियों से देहरादून जाने का आह्वान किया है। इस मौके पर ममता हालदार , चंदन सिंह नयाल , नारायण हालदार , किशोर सामंत , श्याम सिंह देउपा , मनोज देवराड़ी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *