खबर दिनेशपुर के खालसा पट्रोल पम्प की हैं। जहां एक नया घोटाला सामने आया अब तक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल या डीजल कम देने की घटनाएं सुनते आ रहे थे ।लेकिन दिनेशपुर के इस पेट्रोल पम्प में अनोखा ही घोटाला सामने आया। जो लोग इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल डलवाते हैं वे लोग सावधान हो जाए। कल देर शाम की घटना है कुछ लोगों ने अपनी बाईको मैं पेट्रोल डलवाने के बाद कुछ देर जाने के बाद बाइक बंद हो गई। पता लगा तो पेट्रोल में पानी मिला हुआ है। इसके बाद लोगों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। घटना की सूचना जब मीडिया को मिली तो मीडिया कर्मियों ने पेट्रोल पम्प स्वामी से बात करनी चाहि तो पेट्रोल पंप स्वामी ने पत्रकारों से अभद्रता करना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप स्वामी के अभद्रता से पता लगता है पिछले कई सलों से यह घोटाला चल रहा है।
उपभोक्ता युवक “हमने 3 लीटर पेट्रोल भरवाया था। रास्ते में बाइक बंद हुई, मिस्त्री ने बताया पेट्रोल में पानी है। हम यहाँ आए तो इन्होंने (कर्मचारियों ने) पहले आनाकानी की, लेकिन जब हंगामा हुआ, तो तुरंत हमें दूसरा पेट्रोल दिया गया। यह सरासर ग्राहकों के साथ धोखा है।”


