सड़क किनारे एक व्यक्ति का लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में सोमवार 12 जनवरी सुबह को सड़क किनारे एक व्यक्ति का लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जांच पड़ताल की और शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया. पुलिस ने मृतक के शरीर चोट के कई निशान मिले है.

उधम सिंह नगर पुलिस ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा था. इसके बाद ट्रांजिट कैंप से पुलिस भी मौके पहुंची. मृतक का शिनाख्त पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा, उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है. पप्पू वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे और बीते करीब 10 वर्षों से रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर चार में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि पप्पू वर्मा रविवार को भी रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. सोमवार सुबह उनका शव सिडकुल ढाल के पास सड़क किनारे मिला. पुलिस जांच में पप्पू वर्मा के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मारपीट की आशंका जताई जा रही है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. टीम द्वारा घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके. इसके साथ ही स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

वहीं, पार्षद पवन सिंह राणा ने घटना पर दु:ख जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से इलाके में डर का माहौल बनता है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *