हल्द्वानी में पेयजल–सीवर लाइन का काम अंतिम चरण में, क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनियों में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी द्वारा शहर में चल रहे इस परियोजना के तहत जिन इलाकों में पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है, वहां क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने विभिन्न कॉलोनियों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से हल्द्वानी में तेजी से विकास कार्यों को जमीन पर उतारा जा रहा है। विकास भगत ने बताया कि पेयजल और सीवर लाइन की उपलब्धता से लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता डीडी पांडे, कंपनी प्रभारी किशन सोनी, इंजीनियर गुलशन गौतमरोहित मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *