नगर कीर्तन के दौरान एक युवक से मारपीट, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल।
दिनेशपुर । नगर कीर्तन के दौरान हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी । जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया । बाद में पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां से अन्यत्र रैफर कर दिया । मामले में पीड़ित के पिता ने आधा दर्जन नामजद लोगों सहित अन्य ले खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । जिस पर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
नगर के निकटवर्ती गांव आनंदखेड़ा निवासी सरबजीत सिंह पुत्र निशान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 6 जनवरी को गदरपुर में निकले नगर कीर्तन में उसके पुत्र अर्शदीप सिंह का एक युवक से विवाद हो गया था । आरोप है कि शनिवार रात्रि जाफरपुर के निकट स्तिथ एक होटल में अर्शदीप और उसका भाई खाना खाने गए । तो वहाँ पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे घेर लिया । आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी । मारपीट के दौरान अर्शदीप के सर में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया । आरोप है कि आरोपितों के हाथ में बंदूक भी थी । जो लहराते हुए जानसे मारने की धमकी देकर फरार हो गए । तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने बख्शीश सेतिया ,रावताज औलख , तरन चीमा , शोबिन बत्रा , देवांश गुम्बर , अनमोल सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।


