सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई

खबरें शेयर करें

सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई
नैनीताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर
शस्त्र लहराते हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई।
दरअसल, फेसबुक यूजर जसमीत सिंह द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें लोहड़ी पर्व के मौके पर एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर रिवॉल्वर से फायरिंग करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जसमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी हल्द्वानी के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी बरामद की गई है।
इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *