पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने दिनेशपुर हॉस्पिटल में परमानेंट डॉक्टर की मांग की, वहीं सरकार का पुतला भी फूंका।

खबरें शेयर करें

नगर के एकमात्र स्व0 पुलिंग बाबू अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की स्थाई तैनाती की मांग को लेकर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में तमाम लोगों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूका। बीते 6 महीने पहले डॉ प्रदीप पांडे का स्थानांतरण होने के बाद तब से नहीं हुई कोई स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति।
मंगलवार को दिनेशपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गेट के सामने गदरपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ एकदिवसीय हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा की दिनेशपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मैं एकमात्र डॉक्टर के स्थानांतरण होने के बाद स्थाई रूप से कोई डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। बताया कि एनसीडी के तहत (अनुबंध) एक महिला चिकित्सक ओपीडी देखने के लिए एक सप्ताह के अंदर 5 दिन आती है और 2:00 बजे के बाद वापस चली जाती है। महाजन ने कहा की प्रदेश सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर खिलवाड़ कर रही है। बताया कि स्वास्थ्यय केंद्र में इमरजेंसी सेवा तथा रात्रि सेवा के लिए कोई उपयुक्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। जिस कारण देर सबेर सभी मरीजों को आसपास रुद्रपुर या अन्य क्षेत्र में रेफर किया जाता है। आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ एक डॉक्टर की नियुक्ति मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूका। इस दौरान तहसील प्रशासन को पार्टी की ओर से ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द दिनेशपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,तारक बाछाड़, सुभाष बेहड़, आशुतोष राय,त्रिनाथ विश्वास, डॉ नारायण हालदार, विकास सरकार, भीम ठुकराल,किशोर हालदार, मोहित चौहान, जगन्नाथ सरकार,देवा चौधरी, प्रेम सिंह, वीरेंद्र मंडल देवा चौधरी, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व में भी अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर  आम आदमी पार्टी के बंगाली प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी द्वारा चार दिवसीय धरना दिया गया था। इसके बाद भी अस्पताल के उच्चीकरण, महिला डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं हई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *