रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ठुकराल ने कई मामलों को लेकर मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरे राजनीतिक जीवन का मूल उद्देश्य है। पहले भी आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहा हूं और आगे भी रहूंगा। आपको ज्ञात है जहां क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा मौजूद हैं वहीं दूसरी ओर लोग अपनी समस्याओं के लिए वर्तमान विधायक को छोड़ पूर्व विधायक के पास जा रहे हैं जनता दरबार इसी सोच का हिस्सा है, उनका कहना है कि वर्तमान विधायक अगर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे तो वह तत्काल ही उन समस्याओं का समाधान करके आम लोगों को राहत पहुंचाएंगे।उन्हें तत्काल सहायता मिल सके। विधायक ठुकराल ने हर एक को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया।


