दिनेशपुर के किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी  का भव्य आयोजन

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर के किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी  का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों ने विभिन्न साइंस के मॉडल के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि चंद्र कुमार जोशी (राष्ट्रीय चीफ बॉक्सिंग कोच) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव जीवन को सरल और उन्नत बनाने का माध्यम है तथा विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
दिनेशपुर के किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से 12 तक के बच्चों ने जल संरक्षण, सोलर एनर्जी, स्मार्ट सिटी, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, ज्वालामुखी मॉडल, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार किए। विद्यालय परिसर में लगे इन मॉडलों को देखने के लिए अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली समझाई और वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया।
अभिभावक एवं अतिथियों ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना की
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करना है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कृत भी किया गया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *