गैस सिलेंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, 30 हजार नकद समेत ढाई लाख रुपये का सामान जला, दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया

खबरें शेयर करें

मुजफ्फरनगर के कमलनगर में गैस सिलेंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, 30 हजार नकद समेत ढाई लाख रुपये का सामान जला, दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया
मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला कमलनगर में एक मकान में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग गयी। समय से पहुंची दमकल विभाग की गाडियों ने जल्द आग पर काबू पा लिया है। हालांकि तब तक मकान में रखा लाखों का सामान व नगदी जलकर राख हो गयी। आग बुझने पर मौहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कमलनगर निवासी विनोद कुमार की गांव धंधेडा में टैंट की दुकान है। रविवार वह अपनी दुकान पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर चली गयी। घर पर टैंट व्यापारी का बेटा आशु व भतीजा मौजूद थे। ठंड होने के कारण दोनों चाय बना रहे थे। इसी बीच गैस पाइप से गैस का रिसाव होने पर आग लग गयी। जब तक दोनों बच्चे आग को बुझा पाते तो आग किचन व कमरे में फैल गयी। दोनों बच्चें शोर मचाते हुए मकान से बाहर आ गए। आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभागकी गाडी मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। तब तक मकान मालिक भी वहाँ पहुँच गया उसका कहना कि आग में लगभग ढाई लाख रुपए का सामान व घर में रखी 30 हजार रुपए की नगदी जल गयी। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *