नौकरी का झांसा देने वाले मानव तस्कर को किया गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर  ऊधम सिंह नगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़े मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए जसपुर में रहने वाले सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवकों को थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर 70-70 हजार रुपये ऐंठता था। पुलिस के अनुसार, सुनील, निवासी मोहल्ला जुल्हांन थाना जसपुर, ने मोहल्ले के ही आज़म और जुनैद को बैंकॉक बुलाया और वहां से जंगल व नदी के रास्ते गैरकानूनी तरीके से म्यामांर भिजवा दिया, जहां दोनों को बंधक बनाकर जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाली इंटरनेशनल गैंग के लिए काम करवाया जा रहा था।

किसी तरह दोनों युवक उस गिरोह के चंगुल से बचकर थाईलैंड बॉर्डर पहुंचे, जहां से उनका रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के माध्यम से स्वदेश भेजा गया।

एसएसपी मणिकान्त मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ कर मोबाइल बरामद किया है और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *