तीन सौ पचास साल पुराने शिवलिंग पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ।

खबरें शेयर करें

तीन सौ पचास साल पुराने शिवलिंग पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ।
दिनेशपुर। नगर के रामबाग स्थित प्राचीन रामबाग शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान विधायक अरविंद पांडे समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने लगभग 350 वर्ष पुराने शिवलिंग की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन शिवलिंग क्षेत्र की आस्था और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।मेले के शुभारंभ अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया।विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। प्रशासन और मंदिर समिति के सहयोग से मेले में सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों और झूलों ने बच्चों और युवाओं को आकर्षित किया। शाम होते-होते मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना। इस मौके पर पर नित्यानंद मंडल, बाबू सिंह तोमर, राकेश सिंह, अमित नारंग,नमन कोरंगा, विकास सरकार, सुभाष व्यापारी, तेज सिंह,राम चंद्र,किशोर मल्लिक,विभूति समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *