आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक व्यापार कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।

खबरें शेयर करें

SSP अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक व्यापार कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।

*गिरोह में शामिल 02 महिलाओं सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*मई 2025 से लापता नाबालिग को पुलिस ने अभियुक्तों के चंगुल से सकुशल किया बरामद।*

*आरोपियों के विरुद्ध BNS की नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मुकदमा दर्ज*

घटना का विवरण:
कल दिनांक 03.03.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग को हरियावाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई ने टीम गठित कर तत्काल हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*पुलिस जांच व कार्रवाई:*
जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की पुष्टि होने पर पुलिस ने FIR No. 63/2026 के तहत धारा 65(1), 140(3), 143(1), 127(2) BNS एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
➡️ जाहिद,
➡️शिवम
➡️ शोभा
➡️ सोमा
➡️गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *