खटीमा पुलिस ने बहुचर्चित तुषार शर्मा हत्या व सलमान और अभय को घायल करने वाले नामजद 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
मामले से संबंधित 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
खटीमा। 12 दिसम्बर 2025 की रात्रि 21.25 बजे लगभग कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में चोटिल व्यक्ति तुषार शर्मा की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी व अन्य दो व्यक्ति सलमान व अभय उर्फ बाबू गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
तहरीर के आधार कोतवाली खटीमा में एफआईआर नं.336/2025 धारा 103 (1)/109 (1)/351(2)/352/115(2)3(5)/61(2) ए बीएनएस बनाम् हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज व पप्पू च चाय वाले का मझला बेटे के नाम से पंजीकृत किया गया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व मजरुफ सलमान के बयानों से शहबाज का नाम गलत पाया गया व घटना में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया।
दूसरे दिन देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कस्बा झनकट में ईट भट्टे के पास अभियुक्त हाशिम को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय पेश कर उपकारागार हलद्वानी दाखिल किया गया।
दिनाक 15-12-2025 को अभियुक्तगण गुफरान, समीर उर्फ मैरी व मौसद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला को गिरफ्तार किया गया था।दिनांक 05/02/2026 को शेष अभि0गणो 1- मो0 सुभान (पप्पू चायवाला का मझला बेटा) पुत्र मो० सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 27 वर्ष,
2- हैदर अली पुत्र मो0 सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 21 वर्ष
3- मो0 रिजवान उर्फ मार्सल पुत्र मो अकरम निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 18 वर्ष को समय 19.39 बजे नये रोडबेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।


