दिनेशपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति के बैनर तले स्वामी जी की जयंती पर किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति के बैनर तले स्वामी जी की जयंती पर किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिनेशपुर। स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति कालीनगर की ओर से कालीनगर बाजार में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माता विचारक थे, जिनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, साहसी और चरित्रवान बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और विवेकानंद का दर्शन उन्हें सही दिशा प्रदान करता है। कहा कि विवेकानंद का अमर संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत आज भी हर युवा को अपने सपनों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही और वातावरण देशभक्ति व प्रेरणा से ओतप्रोत नजर आया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष विक्रम सरकार,शेखर विश्वास, हरिचांद मंडल, विशाल हाल्दार, किशोर हाल्दार, सुभाष व्यापारी, तेज सिंह, मुकेश मिस्त्री, निरंजन सरकार,राजेश मिस्त्री,डा आशीष तरफदार, समेत कई लोग मौजूद थे। वही दिनेशपुर खुदीराम स्टेडियम में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर विवेकानंद पत्रकार संघ ने माल्यर्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर काजल राय, गौतम सरकार,सत्यजीत सरकार,दिवेन्दु राय,एलबी राय, कालीपद विश्वास,संजीव गाईन, राहुल विश्वास,अर्जुन कुमार, अजय कुमार,गोपी सरकार, एस के मंडल, मुकेश मंडल आदि मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *