अवैध 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दिनेशपुर। एस एस पी ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को स्कूटी में एक मटमैले रंग के कट्टे के अंदर 29 पाउच लगभग 15 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा अपनी पुलिस टीम द्वारा कल दिन मंगलवार को जाफरपुर रोड श्मशान घाट पुलिया से महतोष को जाने वाली रोड पर श्याम वाटिका के पास से अभियुक्त नंद गोपाल बाला पुत्र स्वर्गीय निर्मल चंद्र बाला निवासी वार्ड नंबर 6 आईटीआई कॉलेज के पास शास्त्री नगर थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर थाना दिनेशपुर उम्र 37 वर्ष को वाहन स्कूटी नंबर UK 06 BA 4957 से घूमते हुए पकड़ा स्कूटी के अंदर से 29 पाउच लगभग 15 लीटर अवैध शराब खाम कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


