मानसून आपदा पर पीडीएनए टीम की जिलाधिकारी संग समीक्षा बैठक सम्पन्न।

खबरें शेयर करें

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) टीम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसून आपदा से जनपद में हुई क्षति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीडीएनए रिपोर्ट पुनर्वास और पुनर्निर्माण की रणनीति तय करने में सहायक होगी। उन्होंने अधिकारियों को टीम के साथ समन्वय बनाकर सभी विभागीय जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडीएनए टीम ने भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त 132 केवी पिटकुल सर्विस स्टेशन का भी निरीक्षण किया और प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *