रन फॉर यूनिटी के माध्यम से दिनेशपुर थाना परिसर में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

खबरें शेयर करें

लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर, पूरे देश में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में, दिनेशपुर थाने के जाबांज़ जवानों ने, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मिलकर, ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। एकता अखंडता की यहां दौड़ दिनेशपुर थाना परिसर से दुर्गापुर मोड़ तक दौड़ा गया। जिसमेंं स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता भी कराए गए।
​थाना अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट एवं जन प्रतिनिधियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
नगर पंचायत दिनेशपुर के पूर्व अध्यक्ष कावल सिंह ने कहा है कि पटेल जी का सपना था एक अखंड भारत। यह ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि उस सपने को साकार करने की एक सामूहिक प्रतिज्ञा है। दिनेशपुर पुलिस को इस शानदार पहल के लिए बधाई।
​थाना अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने कहा है कि हमारा उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से लोगों को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना था। हमें खुशी है कि जन प्रतिनिधियों और आम जनता का सहयोग मिला।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *