सिडकुल की शानू एंटरप्राइजेज कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत, कम्पनी वाले शव को अस्पताल में छोड़कर हुए गायब, समाजसेवी सुशील गाबा एवं परिजनों में खासा रोष!!
ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर 2 की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले पिंटू राठौर विगत कई वर्षों से शानू एंटरप्राइजेज में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्य कर रहे थे। विगत रात्रि जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों द्वारा कंपनी में बात की गई।
कंपनी वालों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तब उनके साथी सिक्योरिटी गार्ड दोबारा कंपनी में पहुंचे जहां पर एक तख्त पर वह बेहोश पड़े थे। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स वह कंपनी के एक अधिकारी द्वारा उनको जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनते ही कंपनी के अधिकारी मौके से गायब हो गए. न तो उन्होंने पोस्टमार्टम और पंचनामे की ही कार्रवाई कराई और न ही किसी भी प्रकार से उन्हें अन्य प्रकार से शांत ही दी गई। आज प्रातः समाजसेवी सुशील गाबा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने पंचनामे की कार्रवाई आदि को संपादित कराने के साथ साथ पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के सुपुर्द करा दिया.
मृतक दिव्यांग है और उसके केवल 4 साल की एक लड़की और 3 साल का एक लड़का है। उनके पिता जी का भी वर्षों पूर्व देहांत हो चुका है. परिवार का भरण पोषण करने वाला अब कोई नहीं है। इसलिए कंपनी द्वारा सहायता राशि दिया जाना मानवता भरा कार्य भी है.
गाबा ने कहा कि यदि कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को उचित नहीं दिया गया तो कंपनी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


