वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार जोगिंदर सिंह का निधन।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार जोगिंदर सिंह (80) का बीमारी के बाद मंगलवार देर रात्रि निधन हो गया। सरदार जोगिंदर सिंह पिछले एक माह से बहुत ज्यादा बीमार थे, उनके निधन का समाचार मिलते ही नेता नगर गांव के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। विधायक अरविंद पांडे समेत तमाम जनप्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह नेता नगर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सरकार, विजयनगर ग्राम सभा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिनाथ विश्वास, जिला पंचायत सदस्य बाजपुर जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू, राजेंद्र पाल सिंह के अलावा सतनाम सिंह साहू, शेर प्रताप सिंह साहू, आलमजीत सिंह साहू, जोगा सिंह साहू, बलविंदर साहू।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *