दिनेशपुर क्षेत्र में श्यामा काली पूजा की धूम, सोमवार रात भर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने की काली पूजा।

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर क्षेत्र में श्यामा का
दिनेशपुर। बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने श्यामा काली का पूजन किया। पूजा में ढाक, शंख जैसे वाद्य यंत्रों के साथ भक्तिमय माहौल बना। दुर्गा पूजा के 15 दिन बाद अमावस्या तिथि पर रात भर उपवास रखकर पूजा की जाती है।
बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्यामा काली का पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्ति में हो गया। मां को प्रसन्न करने के लिए ढाक, शंख आदि बाद्य यंत्रों के साथ पूजा अर्चना की गई। जहां एक और दीपावली के पर्व लोग मना रहे थे वहीं दुर्गा पूजा के लगभग 15 दिन बाद सोमवार को क्षेत्र में अमावस्या तिथि के अंदर श्यामा काली के पूजन हुआ। दिनेशपुर बाजार में दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, काली नगर, जगदीशपुर, खानपुर, धर्मनगर, हरिदासपुर और पिपलिया आदि क्षेत्रों में महिलाएं और पुरुषों ने उपवास रखकर रात भर श्यामा काली का पूजन किया। सभी स्थानों पर करीब 12:00 श्यामा काली की पूजा शुरू हुई सुबह 4:00 बजे हवन और पुष्पांजलि के साथ पूजा संपन्न हुई। वहीं दुर्गा मंदिर में पूजा से पूर्व बांग्ला श्यामा संगीत का भी आयोजन किया गया। यहां दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष रोहित मंडल, गोविन्द मंडल, सुकुमार सरकार, रमेन हाल्दार, केशव पाईक, मनोज राय, रवि सरकार, उषा सरकार, उषा सिकदार, सुभाष कुमार, अनादी रंजन मंडल, हरिदास मंडल, प्रदीप कुमार, विशु राय, उर्वशी राय, नितू मंडल, रीता गाईन, सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, मीना मंडल, श्रीति राय,कल्पना मंडल, राजु गाईन, परीक्षित राय, आदि लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *