बागेश्वर खोया मोबाइल मिला वापस: कौसानी पुलिस ने लौटाई चेहरे पर मुस्कान!
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कौसानी पुलिस को सफलता मिली है।
मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस पर लगाकर सफलतापूर्वक ट्रैक और बरामद किया गया।आज दिनांक 24.12.2025 को मोबाइल स्वामी श्री चंद्रशेखर दत्त (निवासी धैना सिलिंगवाड़ी) को उनका फोन सुपुर्द किया गया। अपना कीमती फोन और डेटा वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने बागेश्वर पुलिस की तकनीकी दक्षता और सजगता की सराहना की।
अपील: मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।


