एसएसपी हरिद्वार की रणनीति में पुलिस की बड़ी सफलता रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का पर्दाफाश कर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

खबरें शेयर करें

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा—बेटा ही निकला मास्टरमाइंड!

एसएसपी हरिद्वार की रणनीति में पुलिस की बड़ी सफलता

हरिद्वार। थाना बहादराबाद, कोतवाली रानीपुर व सीआईयू की संयुक्त टीम ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का पर्दाफाश कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे ने ही करोड़ों की संपत्ति के लालच में अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी भगवान सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति थी। मृतक के पुत्र यशपाल पर आरोप है कि वह संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था और पिता द्वारा मना करने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार 29 नवंबर 2025 की रात आरोपी बेटे ने पिता को शादी में ले जाने के बहाने से बुलाया और बहादराबाद-नहर पटरी मार्ग पर पहले से मौजूद अपने साथियों से मिला। इसी दौरान पहले से ही ललित  मोहन उर्फ राजन ने तमंचे से दो गोलियां मारकर भगवान सिंह की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए 112 पर फर्जी सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने वारदात की है।

घटना के बाद SSP हरिद्वार के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस को मृतक के बेटे की बातें संदिग्ध लगीं। कड़ी पूछताछ में आरोपी बेटे ने अपना जुर्म स्वीकार करने की बात कही और बताया कि उसने अपने दोस्तों को हत्या के एवज में एक स्कॉर्पियो और ₹30 लाख देने की डील की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपी यशपाल, ललित मोहन उर्फ राजन और शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व कपड़े बरामद किए गए हैं।

मामले में थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0-507/2025 धारा-103(1) BNS में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है तथा अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

—हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी सफलता—अपराधियों पर तगड़ा प्रहार


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *