एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई सामने आई हैं। जहां स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है…

खबरें शेयर करें

ऊधम सिंह नगर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई सामने आई है…
जहां स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है…
05 अप्रैल 2026 को रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीमों ने एक साथ कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की…
गोपनीय सूचना और स्थानीय शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं…
पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई संचालक और सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है…
इस दौरान पुलिस ने 19 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लिया…
सभी का मेडिकल, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है…
वहीं, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में कुल 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं…
पंतनगर के मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटर—
The Thai Unisex Spa, Diamond Spa और The Green Valley Spa पर भी कार्रवाई की गई…
जहां अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि के बाद अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए…
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी और कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा पाया गया…
जिस पर दो स्पा सेंटरों पर कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया…
एसएसपी अजय गणपति ने साफ शब्दों में कहा है कि—
जनपद में अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है…


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *