जिला अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए हटाया अवैध मजार।

खबरें शेयर करें

आज दिनांक 26.11.2025 को जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय रूड़की के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई पिरान कलियर में संपन्न कराई गई।

खसरा संख्या 189 पर निर्मित अवैध मजार को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हटवाया गया। साथ ही, उक्त खसरा संख्या में स्वास्थ्य विभाग को आवंटित भूमि को पूर्ण रूप से खाली कराया गया, जिससे विभागीय उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध हो सके।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुई।

जिलाधिकारी महोदय एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे प्रकरणों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *