रामनगर। रामनगर में बिजली के पोल में आग लग गई। भरत नाम के व्यक्ति ने फायर स्टेशन आकर सूचना दी कि एमपी इण्टर कॉलेज रामनगर के सामने बिजली के पोल मैं स्पार्किंग होने से आग लग गई है। फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि जल्द कार्यवाही करते हुए फायर यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


