दिनेशपुर के मजरा हसन गांव में शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया | जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस टीम के साथ विवाह मंडप पहुंची | पुलिस को देखते ही बाराती, लड़की पक्ष और गांव वालों में हड़कंप मच गया।आरोप है कि बिना तलाक लिए उसका पति अन्य लड़की से शादी रचा रहा था | पुलिस ने वर पक्ष के लोगों को समझाया | बाद में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है |
सोमवार को माजरा हसन गांव निवासी थाने पहुंची और पति द्वारा पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की | जिसपर थाने में तैनात एसआई सोनिका जोशी पीड़िता के साथ उसके पति के घर पहुंची | जहाँ बारात निकलने की तैयारी हो रही थी | जिसके बाद पति पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह 6 सालों से अलग रहती है | तो पुलिस ने बिना तलाक लिए विवाह करना अवैध बताते हुए तलाक लेने के बाद शादी करने की बात कही | जिस पर देर तक दोनों पक्षों में वाद विवाद चलता रहा |इस दौरान बाराती और रिश्तेदार असमंजस में दिखाई दिए |


