दिनेशपुर । विधानसभा सत्र के दौरानं भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर क्षेत्र के बंगाली समाज मे एक बार फिर से रोष फैल गया है । बयान पर आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड बंगाली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है ।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बंगाली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उत्तराखंड में बसे बंगालियों को टारगेट कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है । उन्होंने कहा बंगाली वोटरों की बदौलत सितारगंज से विधायक बने स सौरभ बहुगुणा विधानसभा में उपस्थित थे और उनकी मौजूदगी में अपमानित करने का कार्य किया है । उन्होंने कहा 2027 में उत्तराखंड में बसे बंगभाषी एकजुटता के साथ मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है । उत्तराखंड में बसा हर एक नागरिक उत्तराखंडी है । और कौमी एकता का परिचय देते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना अनुचित है ।


