उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगभग 20 हजार उपनलकर्मी अपने काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं।
गौरतलब है कि उपनलकर्मी पिछले 10 नवंबर से हड़ताल पर थे और नियमितीकरण के साथ-समान वेतन की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनलकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद सरकार की ओर से समान वेतन नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। बता दें इस हड़ताल से प्रदेश भर में विद्युत, विभागीय कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं के कामकाज पर असर पड़ा था


