चार दिन से लापता युवक की लाश मिलने पर मचा हड़कंप।

खबरें शेयर करें

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानपुर गांव स्थित ईंट भट्टे के पास बने तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब तालाब में शव को तैरते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, शव लगभग चार से पांच दिन पुराना है और मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान महतोली गांव निवासी नितिन पुत्र जाती राम के रूप में हुई, जो बीते चार दिनों से लापता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कोतवाली लक्सर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि युवक की मौत हत्या है या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *