ट्रांजिट कैंप दुष्कर्म मामला: 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (UK06TA8429) भी बरामद की है।
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने अभियुक्त राहुल दास (34), निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर को कंचन तारा होटल के पास से हिरासत में लिया। वाहन से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


