ऊधमसिंहनगर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 1 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें

नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देश पर कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक/हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण गोस्वामी निवासी ग्राम मुंडेली, खटीमा और अजय शंकर डूंगराकोटी निवासी चारुबेटा, खटीमा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत कोतवाली नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *