दुनिया छोड़ चले वीरू, अलविदा ही मेन – धर्मेंद्र।

खबरें शेयर करें

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 24 नवंबर को 89 साल के धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली और इसी के साथ पूरा बॉलीवुड और समूचा देश उनके लिए जैसे रो पड़ा है। पिछले कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ते हुए धर्मेंद्र ने आज हार मान ली। हेमा मालिनी से लेकर ईशा देओल तक विले पार्ले पवनहंस, श्मशान घाट पर नजर आईं।

लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी। उन्‍होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए।

धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है।

हेमा मालिनी, ईशा देओल और परिवार के तमाम सदस्यों के अलावा एक्टर के सभी करीबी और अपने पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी यार को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले पवनहंस पहुंचे। दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *