गदरपुर में दिन भर बिजिलेंस टीम की छापेमारी
गदरपुर व आसपास क्षेत्र में 50 लोगों को पकड़ा विद्युत चोरी करते हुए
गदरपुर।विद्युत विभाग की सतर्कता टीम ने नगर सहित क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान चार दर्जन से अधिक लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।विभाग ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा क़याम कराया है।
गुरूवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की सतर्कता देहरादून और हल्द्वानी की टीम ने नगर सहित पूरे क्षेत्र में एकाएक ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान नगर में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान गदरपुर नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में 50 लोगों को रेंज हाथों विद्युत चोरी करते पकड़ा गया।अधिशाशी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि गदरपुर नगर तथा विभिन्न वार्डो में लगभग चार दर्जन से अधिक 50 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।इस मौके पर अधिशासी अभियंता सतर्कता उमाकांत चतुर्वेदी, सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, उपखंड अधिकारी फरमान हैदर, उपखंड अधिकारी प्रकाश चंद्र शाह, पुलिस इंस्पेक्टर मारुत शाह आदि मौजूद रहे।


