खोराबार गोरखपुर। वेलेंटाइन डे वीक में प्यार का इजहार प्रेमी युगल करते ही है। मगर खोराबार गोरखपुर में एक ऐसी मोहब्बत की कहानी सामने आई है। जिसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं। खबर है की बड़ी मम्मी 42 वर्ष और उसके देवर का बेटा 20 वर्ष एक दूसरे को प्रेमी प्रेमिका समझ कर मोबाइल फोन पर बताकर रहे थे। दोनों को यह नहीं मालूम था कि किससे बात कर रहे हैं। नाम बदलकर प्रपोज डे पर प्यार का इजहार भी कर दिया। सोमवार को जब मिलने पहुंचे तो आंखें फटी की फटी रह गई। पता चला कि युवक ने अपनी बड़ी मम्मी से प्यार का इजहार किया था । एक गांव का 20 साल का लड़का अनजान नंबर पाकर फोन किया, जिसे एक महिला ने उठाया। दोनों की फोन पर बातचीत भी होने लगी। दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया और गांव के पास में एक खेत में मिलने का समय भी तय हो गया। दोनों ने फोन पर अपना नाम गलत बताया था। खेत पर मिलने जब दोनों पहुंचे तो दोनों एक दूसरे को छुपाने लगे। जब युवक ने महिला को फोन किया तो दोनों की आंखें फटी की फटी रह गई। युवक जिससे फोन पर बात करता था वह उसकी बड़ी मम्मी निकली। मामला लोगों को पता चल इससे पहले महिला ने युवक के खिलाफ थाने में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है वहीं युवक को शांति भंग में चालान किया गया।


