बैंक ऑफ़ बडौदा द्वारा आपकी पूंजी आपका अधिकार कार्यक्रम का आयोजन ।

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। महानगर के सोनिया होटल में बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा आपकी पूंजी आपका अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महानगर के महापौर विकास शर्मा कार्यक्रम का उद्घाटन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान बैंक के अनेको उपभोक्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। 2014 के बाद बैंकिंग सेवाओं से करोड़ों लोगों को जोड़ने ने आर्थिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। आज बीमा भुगतान प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ । कहां कि यह केवल एक चेक नहीं, बल्कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का भरोसा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सभी शाखाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ। आपकी सेवाएँ ही आम नागरिकों को सशक्त बनाती हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *