चमोली में स्थित भगवान शिव के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ महादेव मंदिर का कपट हुआ बंद।

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भगवान शिव के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ महादेव मंदिर के कपाट शुक्रवार को परंपरा और वैदिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पंचकेदारों में शामिल इस दिव्य धाम में ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा अंतिम पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई। कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर के लिए रवाना किया गया। सुबह चार बजे से प्रारंभ हुई पूजा के बाद, करीब सुबह 6 बजे कपाट बंद किए गए और साढ़े सात बजे डोली ने रुद्रनाथ से प्रस्थान किया।  सूर्यास्त से पहले डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।गोपीनाथ मंदिर में छह माह तक भगवान की पूजा संपन्न होती रहेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *